खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने छत्तीसगढ़ में दिया भाजपा को समर्थन लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को समर्थन का सौंप पत्र

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने छत्तीसगढ़ में दिया भाजपा को समर्थन लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को समर्थन का सौंप पत्र

भिलाई। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को पत्र सौपा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में भाजपा को समर्थन दिया है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (छ.ग.) महिला सेल युवा विंग जनशक्ति मजदूर सभा, किसान सेल, दलित सेना के सभी प्रदेश पदाधिकारीयों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, एवं सभी कार्यकर्ताओं को आदेशित किया गया है। कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी छत्तीसगढ़ विधान सभा का वर्ष 2023 में चुनाव न लड़कर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ को अपना समर्थन देती है। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुरे छत्तीसढ़ में हमारा सगंठन है हम लोग पुरे ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ को अपना समर्थन दे रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राजधानी रायपुर स्थित mउनके निवास पर मिलकर समर्थन का पत्र सौंपा इस दौरान डॉ रमन सिंह के साथ लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की की राजनीतिक मुद्दों पर काफी गंभीर चर्चा भी हुई।

Related Articles

Back to top button