छत्तीसगढ़

स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण। मल्टीपरपज मिनी स्टेडियम और पिंक स्टेडियम के कार्यों को देखा। स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर होगी मजबूत, नवंबर तक प्रोजेक्ट पूरा करने के दिए निर्देश।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
कलेक्टर अवनीश शरण ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार किए जा रहे स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मल्टीपरपज स्कूल मैदान में मिनी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। बिलासा गर्ल्स काॅलेज परिसर में महिलाओं के लिए विशेष तौर पर पिंक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन दोनों प्रोजेक्ट का कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मल्टीपरपज मिनी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आर्ट एक्टिविटी के लिए भी स्थान सुरक्षित रखने को कहा और पिंक स्टेडियम में एक अतिरिक्त टेनिस कोर्ट बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किए जा रहे सभी स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट काफी अहम है। स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूती मिलेगी। 30 नवंबर तक सभी कार्य तीव्र गति से करते हुए प्रोजेक्ट को पूरा करें।
निरीक्षण में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी कुणाल दुदावत और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button