खास खबरछत्तीसगढ़देश दुनियारायपुर

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अवस्थी ने दी पदाधिकारियों को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

हरबंस अरोरा को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी बालोद जिला, प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी कवर्धा जिला, मोहनदास मानिकपुरी को राष्ट्रीय पार्षद ifwj, छगन साहू को संभाग अध्यक्ष दुर्ग बनाया गया जिसके अंतर्गत आने वाले बालोद, दुर्ग, बेमेतरा का प्रभार

भिलाई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने लगातार चौथी बार वरिष्ठ पत्रकार भिलाई नगर निवासी छगन साहू को दुर्ग संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ के प्रथम सबसे बड़े मजबूत पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ में सम्मिलित होकर काम करते हुए विभिन्न पदों पर रहने वाले छगन साहू छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी हैं। 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई वहीं दो संभाग में संभाग अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए नए पदाधिकारी की नियुक्ति की, वहीं कुछ पदाधिकारी की पदोन्नति कर नई जिम्मेदारी दी गई। जिसमें छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के हरबंस अरोरा को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी बालोद जिला बनाया गया।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी कवर्धा जिला मनोनीत किया गया।
मोहनदास मानिकपुरी को राष्ट्रीय पार्षद ifwj बनाया गया।
छगन साहू को संभाग अध्यक्ष दुर्ग बनाया गया जिसके अंतर्गत आने वाले बालोद, दुर्ग, बेमेतरा का प्रभार सौंपा गया। वहीं डॉ मिर्जा को संभाग अध्यक्ष राजनांदगांव बनाया गया साथ ही
राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़, मोहला जिला का प्रभार सौंपा गया। छत्तीसगढ़ श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने समस्त नए पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

छगन साहू जी

Related Articles

Back to top button