छत्तीसगढ़

स्वीप गरबा। 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता गीत पर किया डांडिया। जिला पंचायत CEO अजय अग्रवाल ने दिलाई मतदाता शपथ।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान महराणा प्रताप चौक स्थित फाउंडेशन किक्रेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया कार्यक्रम में स्वीप गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत पर डांडिया किया गया। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ भी दिलाई। फ़्लैश लाइट जलाकर सभी ने मतदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा तैयार किये गये गीत ”मैं भारत हूं” का भी प्रदर्शन किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button