छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन और हवन किया।

भूपेंद्र साहू।।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
रायपुर- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की। राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। विशेष रूप से गायत्री परिवार को आमंत्रित किया गया।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह त्योहार हमें अहंकार और अधर्म का नाश करने की सीख देता है। हमें दशहरे के इस पावन पर्व पर सत्य की राह में चलने का संकल्प लेना चाहिए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button