छत्तीसगढ़

अमर अग्रवाल : बिलासपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी महिलाओं के सुरक्षा की पूरी गारंटी। अपनी सुरक्षा के सवाल पर महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी का द्वार खटखटाया।।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न समाज की महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं-माताओं-बहनों की सुरक्षा की गारंटी लेती है। महिला संगठनों ने कुछ समय पूर्व एक महिला कलेक्ट्रेट के सामने पूरी रात न्याय पाने के लिए धरने पर इस लिए बैठी रही कि उसके उस पति पर अपनी बेटी के साथ अनाचार करने का मामला दर्ज किया जाए, लेकिन शहर के प्रभावशाली नेताओं ने पुलिस की मदद से रातों-रात कलेक्टोरेट के सामने से उसका टेंट हटवा दिया। मताओं-बहनों की सुरक्षा का सवाल उठाते हुए कुछ बहनों ने कहा कि ट्यूशन, स्कूल, कालेजों से हमारी लड़कियां शाम तक सुरक्षित घर लौट आयेंगी इसे लेकर अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकिरें खीचीं रहती हैं। सारी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उन्हें विश्वास दिलाते हुए कहा कि 3 दिसम्बर को चुनाव के बाद प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। शहर में कानून व्यवस्था का राज कायम होगा, इसकी गारंटी देता हूं। सामाजिक संगठनों की महिलाएं भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की बातें सुनने के बाद तालियां बजाते हुए खुशी का ईजहार किये और उन्होंने अमर अग्रवाल को जीत का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button