खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्म

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई सलामी

दुर्ग। पुलिस स्मृति दिवस पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की फस्र्टं बटालियन दुर्ग में शहीदों को सोमवार सुबह श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पुलिस के एडीजी हिमांशु गुप्ता थे। उन्होने इस वर्ष देश के विभिन्न मोर्चो में सेवा देते हुए शहीद हुए अधिकारी और जवानों के नाम का वाचन किया। परेड के बाद प्लाटून कमांडर ने सलामी दी। पुलिस के आला अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद करके परिजनों की आंखे नम हो गई। किसी ने अपने शहीद बेटे तो किसी ने पति और बच्चों ने अपने पिता को नम आंखो से श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button