छत्तीसगढ़

मोहन मरकाम ने 30 लाख से अधिक के कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, खरीदे गोबर के बने दिए

कोंडागांव । विधायक व छत्तीसगढ़  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में 30 लाख से अधिक के कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

जिसमें डोंगरिपारा, भगतसिह वार्ड, फॉरेस्ट कालोनी, कोपाबेडा वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड में गांडा समाज हेतु 3   3 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, मांझी डोंगरी पारा वार्दमे 5 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, बन्धापारा में सामुदायिक भबन व भेलवापदर पारा में सांकृतिक भवन हेतु भूमिपूजन किया। साथ ही नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में जिम का व्यायाम कर शुभारंभ किया। वही नगर सेना कार्यालय पहुच नवीन अग्निशमन वाहन का लोकार्पण किया व नगर के हृदय स्थल बंधा तालाब के पास स्थित विहान समूह की दुकान पहुचकर महिला समूह द्वारा निर्मित किये जा रहे  इकोफ्रेंडली गोबर के दिए खरीदे व विहान के द्वारा निर्मित स्वादिष्ट नाश्ते का जायका भी लिया।

विदित हो इस दिए कि चर्चा आज पूरे देश मे हो रही है जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी के नरवा गुरवा घरवा बारी की परिकल्पना को पूर्ण रूप से फलीभूत करने की दिशा की ओर एक बेहतरीन कदम साबित हो रहा है और जिससे सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान हो रही है। भूमिपूजन के दौरान शहीद भगत सिंह वार्ड वासियो ने निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के बाउंड्री वाल की मांग की जिसपर विधायक मोहन मरकाम ने तत्काल 10 लाख की स्वीकृति प्रदान की जिस पर समस्त वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई व सभी ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पे जिलापंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, नगरपालिका उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पोयाम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम, शहर अध्यक्ष यूसुफ रजवी, तब्बसुम बानो, जिला महामंत्री गीतेश गांधी,जिला उपाध्यक्ष दलसाय मरकाम, पार्षद गण तरुण गोलछा,उमेश साहू,तुला पोयाम, राजेंद्र देवांगन, आरती नेताम, ललिता नेताम, गीता गुप्ता, मंगल साहू, शम्भू मरकाम, नरेंद्र देवांगन, सुब्रत राय, रविंद्र सेठिया, बंटी शर्मा, झुमुक दीवान, रितेश पटेल, हीरा दीवान, वरुण सेठिया, प्रेम चोपड़ा, पारस गोस्वामी, वरुण सेठिया, हेमा देवांगन, शिल्पा देवांगन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूरज सिदार, नगर सेना कमांडेंट चौहान जी सहित भारी संख्या में वार्डवासी कार्यकर्ता व नगरपालिका परिषद कोंडागांव के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button