छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव 2023 छत्तीसगढ़ प्रदेश और सम्पूर्ण भारत देश की जनता के लिए एक स्वर्णिम युग का शुभारंभ होगा।

बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 छत्तीसगढ़ प्रदेश और सम्पूर्ण भारत देश की जनता के लिए एक स्वर्णिम युग का शुभारंभ होगा। जब छत्तीसगढ़ में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की सरकार बनेगी। अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने से जब सभी बेरोजगार लखपति बन जाएंगे, हर घर लखपति होगा, गरीब, किसान, मजदूर बेरोजगारों की समस्याएं खत्म हो जाएगी, लोग स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन जाएंगे, सबकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। तो भुखमरी नहीं होगी, लाचारी नहीं होगी, बेबसी नहीं होगी, रोजगार की कमी नहीं होगी, किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि वह आत्मनिर्भर बन जाएंगे। अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनु. जनजाति विभाग अकलतरा राकेश मरावी ने मीडिया को बताया कि जब किसी गरीब आदमी को अपने निजी आवश्यक कार्य जैसे- कोई बीमार हो गया/किसी का कर्ज लौटाना है/शादी के लिए/अन्य शुभ अवसर या अन्य आवश्यक उद्देश्य के लिए 10-20 हजार रूपए उधार/ कर्ज ब्याज में लेना चाहता है, तो बिना गिरवी रखे/बिना गारंटी के/स्टाम्प में लिखे बिना रूपए- पैसे नहीं मिलता क्योंकि कर्ज देने वाला यह सोचता है कि अगर इसको कर्ज दे दिया जाए, तो यह कर्ज कैसे छूटेगा? पता नहीं यह और किन-किन लोगों से कर्ज लिया होगा? वह गरीब 10- 20 हजार रूपए के लिए दर-दर की ठोकरें खाता है। कभी-कभी महीने बीत जाते हैं परंतु सही समय पर उनको कर्ज भी नहीं मिल पाता। हमारे देश में ऐसे गरीबों की संख्या लगभग 70% है। वे खुद्दार होते हैं, मेहनतकश होते हैं, परंतु वक्त के हाथों लाचार होते हैं। वह मेहनत करना चाहते हैं परंतु रोजगार नहीं मिलता। कर्ज छूटना चाहते हैं परंतु काम नहीं मिलता और कर्ज छूटते- छूटते जिंदगी गुजर जाती है, पर कर्ज से छुटकारा नहीं मिलता। क्योंकि उस मेहनतकश मजदूर को प्रतिदिन काम नहीं मिलता, काम मिलता है तो मजदूरी बहुत कम मिलती है और जब मजदूरी कब मिलती है, तो वह कर्ज कैसे छूट पाएगा!! यह कर्ज लेने वालों की समस्या है। कर्ज देने वालों की समस्या यह है कि उनको मालूम है कि देश में रोजगार नहीं है, रोजगार के अवसर नहीं है, गरीबी है, भुखमरी है, लाचारी है तो अगर गरीबों को कर्ज दे दिया जाए तो वह उधार/ कर्ज कैसे लौटा पाएंगे। इन दोनों तथ्यों से स्पष्ट होता है कि गरीब और अमीर विभिन्न सरकारों द्वारा चलाए गए सिस्टम के शिकार हैं। अगर आज तक की सभी सरकारें ठीक से सभी लोगों का आर्थिक विकास समान रूप से करते, सबको आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान करते। तो न तो गरीब को समस्या होती, न अमीर को। कुल मिलाकर कहा जाए तो गरीबी, बेरोजगारी का मुख्य कारण सरकार की चलाई गई विभिन्न गलत नीतियां योजनाएं हैं। छत्तीसगढ़/ भारत में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की सरकार बनने से इन सभी समस्याओं का निवारण हो जाएगा क्योंकि जब हर घर लखपति होगा, सभी बेरोजगारों के हाथों में रोजगार होगा। तो न तो किसी मजदूर को काम की कमी होगी, न मजदूरी दर कम होगा। न कर्ज/ उधार मिलने में दिक्कत होगी, न कर्ज छुटने में। उक्त सभी समस्याओं का निवारण जिस किसी सरकार के पास होगी। वह है सिर्फ अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी।

हर हाथों में काम होगा। इसीलिए भाइयों, बहनों, माताओं अपने स्वयं की खुशहाल जिंदगी के लिए अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की सरकार बनाएं।
याद रखें खुद की समस्याएं होंगी तो उस समस्या को खुद ही निपटना होगा। कोई जादू की छड़ी चलाकर आपकी समस्या का निवारण नहीं करेगा। इसलिए अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी ऑटो रिक्शा की सरकार बनाएं और आत्मनिर्भर बनें। किसी के ऊपर आश्रित न रहें। राकेश मरावी ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनु. जनजाति विभाग अकलतरा अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी

Related Articles

Back to top button