छत्तीसगढ़

शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, अश्वनी वैष्णव रेलसंचार, इलेक्ट्रानिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार द्वारा 05 अक्टूबर को शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का किया जायेगा शुभारंभ। शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस व्हाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा के मार्ग चलाई जाएगी।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं रेल संचार, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव 05 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10.15 बजे शहडोल स्टेशन से शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । शहडोल-नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस का दैनिक परिचालन शहडोल एवं नागपुर के मध्य की जाएगी।
ट्रेन के ठहराव उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं सौसर स्टेशनों पर दिए गए है।
05 अक्टूबर ट्रेन को उद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी इसके पश्चात यह जल्द ही घोषित की जाने वाली तिथि एवं अपने अन्य ठहराव वाले स्टेशनों पर नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button