छत्तीसगढ़

22 को सड़क से सुपेबेड़ा जाएंगी राज्यपाल

गरियाबंद सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़-  देवभोग ब्लॉक के ग्राम सुपेबेड़ा के किडनी पीड़ितों से 22 अक्टूबर को राज्यपाल अनुसुइया उइके मुलाकात करेंगी और वहां के ताजा हालात की जानकारी लेंगी। दौरे के बाद राज्यपाल इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपंेगी।

नक्सल क्षेत्र होने से पुलिस काफी सतर्क है, क्योकि राज्यपाल का काफिला सड़क मार्ग से जाएगा। इसलिए बड़े पैमाने पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। राज्य बनने के बाद यह दूसरा अवसर है, जब राज्यपाल जिला मुख्यालय पहुचेंगी। इसके कुछ साल पहले पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त आए थे। राज्यपाल रायपुर से देवभोग करीब 240 किमी की दूरी तय करेंगी। वे 22 को सुबह 8 बजे राजभवन से प्रस्थान कर 10 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचेंगी। यहां से 10ः30 बजे निकलकर दोपहर 1ः30 बजे सुपेबेड़ा पहुंचेंगी। वहां एक घंटे रहकर किडनी प्रभावित परिवारों से मिलेंगी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button