छत्तीसगढ़

सखी सेंटर की मदद से महिला को मिला सहारा

राजनांदगांव सबका संदेश  न्यूज छत्तीसगढ़- मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग में 25 सितंबर को एक महिला को भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य पाई गई। महिला को कोई नहीं है। इसलिए सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से काउंसिलिंग और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला की सहमति से उसे रायपुर के नारी निकेतन संस्था भेजा गया। इस तरह एक बेसहारा को सखी सेंटर की मदद से सहारा मिल गया। सेंटर की प्रभारी गायत्री साहू ने बताया कि महिला हॉस्पिटल में भर्ती हुई तो जांच के बाद उसे स्वस्थ पाया गया। हॉस्पिटल के अधीक्षक ने महिला के संरक्षण के लिए सखी सेंटर से संपर्क किया गया। सखी सेंटर में महिला के आने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई तो महिला ने अपने निवास का पता ओडिशा बताया। सेंटर प्रभारी गायत्री ने बताया कि महिला की सुरक्षा व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 18 अक्टूबर को रायपुर के नारी निकेतन में भेजकर उसकी मदद की गई। दो महिला अारक्षक व केस वर्कर सरोज केसरिया ने महिला ने सुरक्षित उक्त संस्था में पहंुचाया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button