छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर :- संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करते हुये संरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान रेल फ्रेक्चर, हॉट एक्सल की पहचान तथा असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये उत्कृष्ट संरक्षित कार्य कर संभावित दुर्घटना को टालने एवं सुरक्षित रेल परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोको पायलट बिलासपुर सुरेश कुमार बेहरा कुमार, सहायक लोको पायलट बिलासपुर सैय्यद फैज अली, पॉइंटस मेन मड़वारानी संजीव कुमार को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने इन सभी संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट, सराहनीय व संरक्षित भरे कार्य की प्रशंसा की गई तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी गई।
इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button