छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय में राजभाषा हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता संपन्न।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- द.पू.म.रेलवे बिलासपुर, मुख्यालय में राजभाषा विभाग द्वारा 14 सितंबर से लेकर 03 अक्टूबर तक चलाए जा रहे राजभाषा हिंदी पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत रेल कर्मचारियों के लिए 25.09.2023 को राजभाषा हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर द.पू.म.रेलवे बिलासपुर, मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की 10 टीमों ने राजभाषा हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजभाषा हिंदी, विज्ञान, तकनीकी, रेल, सम-सामयिक सहित विभिन्न विषयों के सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे गये जिससे कर्मचारी नवीनतम विकास तथा प्रगति की जानकारियां प्राप्त कर सकें।
मयंक कुमार गुप्ता, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (निर्माण), बिलासपुर ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वाह किया।
श्री गुप्ता ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सामूहिक खेल भावना की प्रशंसा करते हुए सभी को निरंतर पढ़ते व सीखते रहने तथा चुनौतियों से घबराए बिना दिल में जीतने का जज्बा रखने की सलाह दी। उन्होंने कार्यालय में हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देने के लिए द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा किये जा रहे अथक प्रयास की भी सराहना की।
प्रतियोगिता में संचालन लोकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक-। (मुख्यालय) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पी.एल.जाटवर, वरिष्ठ अनुवादक ने किया। प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में राजभाषा विभाग, प्रधान कार्यालय, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के समस्त कर्मचारियों ने अपना सक्रीय सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button