खास खबर

दसलक्षण महापर्व पर आज उत्तम तप धर्म की आराधना सुगंध दशमी पर चढ़ाई गयी धूप महिलाओ ने एक दूसरे को बाटी सुहाग की सामग्री

दसलक्षण महापर्व पर आज उत्तम तप धर्म की आराधना सुगंध दशमी पर चढ़ाई गयी धूप महिलाओ ने एक दूसरे को बाटी सुहाग की सामग्री

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे पर्वाधिराज दसलक्षण पर्युषण महापर्व के अवसर पर आज छटवे दिन 25 सितंबर 2023 भाद्रप्रद शुक्ल पक्ष तिथि दशमी वीर निर्वाण संमवत २५४९ सोमवार के दिन उत्तम तप दिवस मनाया गया कार्यकारिणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की आज धर्म प्रेमी बंधुओ द्वार प्रातः 7 बजे श्री वासुपूज्य भगवान का 4 स्वर्ण कलशो सें अभिषेक किया गया आज के सभी इंद्र गुलशन जैन, संजय जैन नायक , लोकेश जैन ,प्रणीत जैन द्वारा किया गया रिद्धि सिद्धि शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य महेन्द्र कुमार सनत कुमार अनिल कुमार रोमिल कुमार चूड़ी वाला परिवार को प्राप्त हुआ तत्पश्चात श्री जी की संगीतमय आरती एवं सामूहिक पूजन राजेश रज्जन द्वारा करवा कर महाअर्घ चढ़ाया गया आज के इस कार्यक्रम मे विशेष रूप सें ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन सतना अध्यक्ष संजय नायक सचिव राजेश जैन कोषाध्यक्ष लोकेश जैन उपाध्यक्ष श्रेयश जैन विजय जैन सहसचिव नीरज जैन कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन एवं प्रवीण जैन आशीष राकेश जैन बंटी जैन, श्रद्धेय जैन, विवेक जैन राजीव जैन मुकेश जैन रवि जैन अजय जैन नायक विशेष रूप सें उपस्थित थे

कल रविवार को सुगंध दशमी के पावन अवसर समस्त दिगम्बर जैन समाज के लोगो ने रायपुर के सभी मंदिरो मे धूप चढ़ाया सुगंध दशमी को सोहाग दशमी भी कहा जाता है जिसमे महिलाये निर्जला व्रत भी करती है रविवार रात्रि 8 बजे समाज की महिलाओ द्वारा सुगंध दशमी की पूजा अर्चना कर सुहाग श्रृंगार की वस्तुए एक दूसरे को प्रदान की सांगानेर गुरुकुल सें पधारे पं अंशुल शास्त्री ने बताया की सुगंध दशमी पर्व एक महिला के पाप की प्राश्चित की कथा है एक रानी ने मुनि श्री का अपमान किया। फलस्वरूप वह दुर्गंध युक्त शरीर के साथ अगले भव मे जन्मी। तब उसके पास कोई भी नही रहता था जब एक बार एक अवधिज्ञानी महाराज ने उसे सुगंध दशमी के व्रत करने का उपाय बताया। सुगंध दशमी व्रत के प्रभाव से अगले भव मे अत्यंत रूपवती संपदा वाली रानी हुई

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी म.म.अध्यक्ष संध्या जैन उपाध्यक्ष सरिता जैन ट्र. क.कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन एवं राजीव जैन ने बताया की धार्मिक के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है बेस्ट जोड़ी प्रतियोगिता मे कुल 10 ग्रुप ने हिस्सा लिया जिसमे 3 साल सें लेकर 40 वर्ष के सभी उम्र के लोग शामिल थे सभी ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया जिसे देख कर सभी दर्शक आश्चर्यचकित रह गए जिसमे प्रमुख रूप सें भाई बहन का प्यार, सोशल मीडिया सें बढ़ रही दूरियों को जेठानी देओरानी ने नाटक के माध्यम सें दिखाया साथ ही माँ बेटे एवं माँ बेटी की जोड़ी ने नृत्य कर के धमाल मचाया जिसमे बड़ो मे 1st हिना जैन मयूरी जैन 2nd खुशबु जैन आदि जैन बच्चों मे 1st अकलग निकलंग चूड़ी वाला परिवार 2nd अनोखी जैन लवली जैन 3 सेजल जैन आरव जैन इस कार्यक्रम मे निर्णायक के रूप मे एकता पंसारी कथक प्रशिक्षिका एवं इतिशा जैन पेंटिंग कलाकार विशेष रूप सें उपस्थित थी महिला मण्डल द्वारा सभी उपस्थित निर्णायक गणों का सम्मान भी किया गया…

सूचनादाता
संजय नायक जैन अध्यक्ष
प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी
Mo. 9425209998

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button