छत्तीसगढ़

निगम के पेंशनरों को 31 अक्टूबर तक जमा करना होगा जीवित प्रमाण पत्र।।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगरीय निकायों के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना जीवित प्रमाण पत्र 31 अक्टूबर तक हर हाल में जमा करना है।
निर्धारित तिथि में प्रमाण पत्र जमा नहीं करने पर पेंशन का भुगतान नहीं किया जाएगा। बिलासपुर नगर निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी निगम के पेंशन शाखा में अपना प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
विदित है की प्रत्येक वर्ष का जीवित प्रमाण पत्र निकायों द्वारा नवंबर माह में संचालनालय भेजा जाता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button