छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर आज ग्राम सारंगपुर कला, ग्राम गण्डईकला में आयेजित अखण्ड नवधा रामायण में शामिल हुए

मंत्री ने भगवान राम, रामायण पाठ में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

कवर्धा, 20 सितम्बर 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज ग्राम सारंगपुरकला और ग्राम गण्डईकला में आयोजित 09 दिवसीय अखण्डनवधा रामायण में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम, रामायण पाठ में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद ग्रामीणजनों से भेंट मुलाकात कर सबका हालचाल जाना। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्री पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, श्री अगमदास अनंत, श्री राजकुमार तिवारी, श्री विरेन्द्र जांगड़े, श्री गणेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button