मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन।
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230920-WA0028-780x470.jpg)
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – राजभाषा विभाग द्वारा बिलासपुर मंडल में 14.09.2023 से 29.09.2023 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार से संबन्धित हिन्दी निबंध, टिप्पण आलेखन एवं वाक् प्रतियोगिता जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी कर्मचारियों हेतु हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, विलास वाही एवं सहायक कार्मिक अधिकारी स्नेहाशीष घोष निर्णायक थे। उक्त वाक् प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राकेश श्रीवास, लोको पायलट को, द्वितीय पुरस्कार रामेश्वरी आकुंडी, कार्यालय अधीक्षक को, तृतीय पुरस्कार एम के एस चौहान, संरक्षा सलाहकार को एवं प्रेरणा पुरस्कार अभिलाष सिंह चौहान एवं सुश्री रिंकू अवस्थी को प्राप्त हुआ।