छत्तीसगढ़

आवास में कब्जा किए लोगों को हटाकर, हितग्राहियों को सौंपा। राजकिशोर नगर के हर्ष श्रृंगार में अवैध रूप से रह रहे 15 आवास अतिक्रमण मुक्त।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- राजकिशोर नगर के हर्ष श्रृंगार में आवास योजना के तहत बने मकानों में अवैध रूप से रह रहे 15 परिवारों को नगर निगम द्वारा हटाया गया।
अतिक्रमण मुक्त किए गए आवासों को वास्तविक हितग्राहियों को सौंपा गया। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने शहर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में आज अतिक्रमण शाखा द्वारा राजकिशोर नगर के हर्ष श्रृंगार परिसर में बने आवास में लोगों द्वारा 15 मकानों को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। जिसकी वजह से वास्तविक हितग्राही मकान में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। जानकारी मिलने पर आज निगम की टीम द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आवास को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button