छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल अमल। रामबाई को मिला आयुष्मान कार्ड।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पड़रीपार पहुंचकर राम बाई को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर से ग्राम पंचायत घुटकु के अंतर्गत ग्राम पड़रीपार निवासी रामबाई ने पेंशन दिलाने एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निवेदन किया था। जिस पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button