छत्तीसगढ़

अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, सामानों को किया गया जब्त। शनिचरी बाजार, प्रताप चौक और रपटा में की गई कार्रवाई। शांति नगर में अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर :- सड़क पर अवैध रूप से सामान रख यातायात अवरूद्ध और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने आज अभियान चलाते हुए कार्रवाई किया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम द्वारा अतिक्रमकारियों को सड़क और फूटपाथ से हटाया गया और सामानों को भी जब्त किया गया है।
नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण शाखा ने आज शनिचरी बाजार, प्रताप चौक साइंस काॅलेज के पास और रपटा क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हटाया।
वहीं शांति नगर में अतिक्रमण करते हुए बाउंड्रीवाल बना लिया गया था जिसे हटा लिया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ निगम कमिश्नर ने लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button