कवर्धा

कवर्धा की जनता स्वाभिमानी है बिकेगी नहीं – गणेश तिवारी

चुनाव से पहले गणेश तिवारी का कवर्धा के कांग्रेस विधायक मो. अकबर पर बड़ा आरोप, कहा- वोट के लिए साड़ी बंटवा रहे

कवर्धा की जनता स्वाभिमानी है बिकेगी नहीं – गणेश तिवारी

कवर्धा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने कांग्रेस विधायक व वनमंत्री मो. अकबर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कवर्धा में विधायक और कांग्रेस पार्टी के द्वारा वोट के लिए तीजा के नाम पर साड़ी बंटवा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महिला सम्मान जैसे मुद्दों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनावी साल आते ही अपनी हार को देख कर यहां के विधायक और कांग्रेस पार्टी लोगों को प्रलोभन देने लगी है। उन्होंने पूछा, आपको सुशासन चाहिए कि प्रलोभन। क्या ऐसी सरकार चाहिए, जो आपकी नीयत और ईमान खरीदेगी? लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि यह सरकार कितने ही लालच दे, आपको अपना जमीर नहीं बेचना है। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों में विश्वास है, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा प्रदेश में बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल में सिवाय घोटाले के कुछ नहीं किया, अब चुनाव सर पर है तो जनता को प्रलोभन दे रही हैं। लेकिन कवर्धा की जनता स्वाभिमानी है, बिकने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी के पास न तो नीति है? और ना ही नियत है? इसलिए कवर्धा सहित छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सीटों पर भाजपा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि कि गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को शराब में डूबाने पर आमादा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की सरकार शराब से चलायी जा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने झूठ बोलकर प्रदेश को, प्रदेश की मातृशक्ति को धोखा दिया है जिससे कांग्रेस दुनिया की सबसे झूठी पार्टी सिद्ध हो गई है। प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा करके उनका अपमान किस उद्देश्य के साथ किया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए और कह देना चाहिए कि हमने सत्ता में आने के लिए यह झूठा वादा किया था।

Related Articles

Back to top button