छत्तीसगढ़

डॉ. राम रण बिजय सिंह कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त। राजभवन सचिवालय से आदेश जारी।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
रायपुर- राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा डॉ. राम रण बिजय सिंह सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) सह डीन, आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल को दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो द्वारा 8 सितम्बर 2023 को यह आदेश जारी किया गया।

डॉ. सिंह का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) (संशोधित अधिनियम, 2020) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button