छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर 21 को बैठक

प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी राम प्रताप सिंह होंगे शामिल

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पश्चात संगठन चुनाव की तैयारियां अपने अंतिम  स्वरूप पर पहुंच चुकी है और इस स्वरूप को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी राम प्रताप सिंह, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला संगठन चुनाव प्रभारी कृष्ण कांत राय, जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी की मुख्य उपस्थिति में संपन्न होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सतीश समर्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि’बैठक  21 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई है। आयोजित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा संगठन चुनाव के संबंध में अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button