छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल ने ली स्वीप की बैठक। मतदाता जागरुकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने दिए निर्देश।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने आज जिले में स्वीप के ब्रांड एम्बेसडर्स की बैठक लेकर आगामी माह में स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान थीम पर जोर-शोर से स्वीप गतिविधियां आयोजित करने कहा।
बैठक में श्री अग्रवाल ने ‘बिलासपुर का अभिमान- शत प्रतिशत मतदान’ और चुनई चिरई का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने कहा | इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button