छत्तीसगढ़

NTPC सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन का वितरण।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आसपास के ग्रामों में विभिन्न रोजगारन्मुखी योजनाएं संचालित किए जाते हैं। जिससे आसपास के ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके। आसपास के ग्रामों के 20 दिव्यांगजनों को तीन माह का सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण एनएचएफडीसी दिल्ली के माध्यम से एमपी कॉर्न भोपाल द्वारा प्रदान कराया गया था। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी 20 दिव्यांग प्रशिक्षुओं को परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) एवं अर्चना पुजारी, अध्यक्षा संगवारी महिला समिति के हाथों सिलाई मशीन एवं प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
सभी प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन मिलने से इनके अतिरिक्त आय में अवश्य ही इजाफा होगा और वे अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं।
परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी ने सभी दिव्यांगजनों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनटीपीसी सीपत द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जरूर उन्हें स्वरोजगार प्रदान करेगा और इससे उनके जीवन की बुनियादी जरूरतें पूरी होगी।
इस अवसर पर अभिजीत चटर्जी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), विवेक चन्द्र, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सीएसआर अनुभाग के अधिकारी एवं यूनियन-एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button