छत्तीसगढ़

सोंठी समपार आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो. 9691444583
बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 634/25-27 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 321 (सोंठी फाटक) को 06 सितम्बर 2023 रात 10 बजे से 07 सितम्बर 2023 सुबह 10 बजे तक तथा 07 सितम्बर 2023 रात 10 बजे से 08 सितम्बर 2023 सुबह 10 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित टेमर फाटक से उपलब्ध है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button