छत्तीसगढ़िया के मन के बात कार्यक्रम में महासमुद चर्चा हेतु पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल। किसानों के मसीहा बनने का ढोंग करती रही भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार :- अमर अग्रवाल। धान में एमएसपी के ₹2500 क्वि. 2183 रुपए केंद्र सरकार देती है।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़िया के मन के कार्यक्रम में महासमुंद पहुँचे घोषणा पत्र समिति के सहसयोंजक अमर अग्रवाल जिला भाजपा समिति के जिला पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला समिति के पदाधिकारी जन की उपस्थिति में नगर के विभिन्न वर्गों व संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए आवश्यक विचार लिया। उन्होंने स्थानीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से भेंट किया।
किसान भाइयों व्यापारियों हमालों सब्जी विक्रेताओं फल विक्रेताओं से भी मुलाकात की और उनके विचार व सुझाव को सुना।स्थानीय समुदाय के मध्य सरकारी कर्मचारी एवं रोजगार शिक्षकों, पंचायत सचिवों से चर्चा की। अनियमित संविदा कर्मियों, पेंशनधारी कल्याण संघ के वरिष्ठजनों से भी घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिया।
भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ की जनता में भ्रम फैलाने का काम प्रदेश की झूठी सरकार ने किया है। धान का 2500रु. प्रति क्विंटल में 2183रु. न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24 के लिए न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में धान खरीदी के लिए किसानों को भारत सरकार के कृषि लागत मूल्य आयोग के द्वारा प्रतिवर्ष की तय किया गया है। प्रत्येक वर्ष इनपुट कॉस्ट के हिसाब से बढ़ोतरी भी की जाती है। फसल की तैयारी के लिए किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा करोड़ों किसानों को नगद राशि 6000रु का हस्तांतरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है।
ब्याज अनुदान के माध्यम से खाद और उर्वरक की व्यवस्था भी कराई जाती है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड किसानों के लिए अल्पकालीन/ मध्य कालीन/ दीर्घकालीन ऋण की व्यवस्था करता है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार महज 300 से ₹400 देकर बोनस देकर किसानों के मसीहा बनने का ढोंग करती रही।
यूपीए शासन में तत्कालीन सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित नहीं कर सकी तो उस समय के पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने 1 सितंबर 2013 को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही थी। तेल कंपनियों को घाटे से उबरने का काम और देश में अवसर रचना विकास का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की सरकार ने किया। देश के 33 करोड़ परिवारों में गैस के सिलेंडर का दाम 200 रुपए कम करके प्रधानमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन की सौगात दी।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में घोटालो की सरकार चला चली की बेला में है। आरोप पत्र समिति ने सरकार के कारनामों को उजागर करते हुए अब अऊ नहीं सहिबो, भ्रष्टाचारी मन ल बदल के रहिबो का नारा बुलंद कर दिया है।
अमर अग्रवाल ने बताया ईमेलआईडी
cgbjpmannkibaat2023@gmail.com और व्हाट्सएप नम्बर 9548656500 के माध्यम से भी घोषणा पत्र हेतु आमजन अपना सुझाव भेज सकते है।
आज विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा, प्रभारी प्रीतम सिंग दीवान, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा, योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, प्रकाश चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, सुधा साहू, रितेश गोलछा सतपाल सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।