छत्तीसगढ़

पिछड़ रहा है बस्तर, कांग्रेस की सरकार दूर भागने लगी है जनता से – डॉ रमन सिंह

कोंडागांव । कांग्रेस की सरकार के 10 माह के कार्यकाल में बस्तर में एक भी नए कार्य शुरू नहीं किए गए। सरकार की हालत ऐसी है कि वह जनता से दूर भागने लगी है। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा है, जिसे देखते हुए यह निश्चित है कि भाजपा अच्छे मतों से चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव जीतेंगी बस्तर के विकास के संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने उक्त बातों के साथ कहा कि बस्तर के लिए यह दुखद है कि विकास की दौड़ में बस्तर संभाग 15 वर्ष पिछड़ गया है। 

स्थानीय अटल सदन में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान पहले दिन चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के 06 स्थानों पर सभा का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों का उत्साह और कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा है। जिसे देखते हुए यह निश्चित है कि भाजपा चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव अच्छे मतों से जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहां की छत्तीसगढ़ सरकार पूरे प्रशासन का राजनीतिकरण करने में लगी हुई है। 10 माह में कांग्रेस की सरकार ने एक भी नए काम नहीं किए हैं। सरकार पूरी तरह से असफल हो गई है। जनता के बीच से सरकार भागने लगी है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण निगम चुनाव में हार के डर से पैंतरा बदल कर पार्षदों के माध्यम से महापौर/अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है। कांग्रेस की सरकार के महापौर/अध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव कराने के निर्णय से जनता के प्रजातांत्रिक हक को छीना गया है, जो उन्हें अब तक प्राप्त था। क्योंकि सरकार प्रत्यक्ष चुनाव से डर रही है। बस्तर संभाग के 07 जिलों में शासकीय कर्मचारियों के तबादले का ताश के पत्ते फेंटने के जैसे कारोबार चल रहा है। ठेकेदारों के पैसे नही मिल रहे हैं, ठेकेदार भागने लगे हैं। 

कांग्रेस की घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा नहीं करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहां कि शराबबंदी का वादा पूरा नहीं हुआ इसके स्थान पर प्रिंट रेट से अधिक शराब बेचे जा रहे हैं। उन्होंने अधिक मूल्य पर शराब बेचने पर इसे शराब में भूपेश टैक्स वसूलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि  चुनाव के दौरान  गीता और गंगाजल  लेकर  कसम खाने वाली  कांग्रेस गीता और गंगाजल की लाज रखें। बेरोजगारों को 25 सौ रूपये का बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के बढ़ाए गए राशि को राज्य सरकार श्रेय ले रही है। 

कांग्रेस की सरकार  ने बस्तर के साथ बड़ा मजाक किया है। बस्तर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना रावघाट रेल लाइन का कार्य बंद होने से बस्तर 15 वर्ष पीछे चला गया है। एजुकेशन हब की हालत खराब है। विकास के सभी कार्य अवरुद्ध कर दिए गए श्री सिंह ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा के सरकार एंटी इनकंबेंसी के कारण हार गई। लेकिन कांग्रेस की 10 महीने की सरकार को देखने के बाद जनता अब पश्चाताप कर रही है। 

Related Articles

Back to top button