छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के स्वागत में राजभवन में आयोजित किया गया रात्रिभोज। जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
रायपुर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज आयोजित किया गया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने रात्रि भोज के पूर्व आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा, मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, कवासी लखमा, अमरजीत भगत, सांसदगण अरूण साव, सुनील सोनी, गोमती साय, फूलो देवी नेताम, मनोज मंडावी, संतोष पांण्डेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित गणमान्य नागरिक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रेणु पिल्ले, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button