छत्तीसगढ़

मंडल के 01 अधिकारी सहित 14 रेल परिवार के सदस्य हुये सेवानिवृत्त। सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत सहायक परिचालन प्रबंधक सीतल सरकार सहित 14 रेल परिवार के सदस्य माह अगस्त 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए।
मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी आर शंकरन द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 14 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 05, इंजीनियरिंग विभाग से 05, यांत्रिक विभाग से 02, वाणिज्य विभाग से 01 तथा संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 01 कर्मचारी शामिल है।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त रेल परिवार के सदस्यों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button