Uncategorized

आयुक्त ने दी निगम के विभागों में अचानक दबिश

अनुपस्थित कर्मचारी को किया निलंबित

दुर्ग ! आयुक्त लोकेश्वर साहू शनिवार को निगम के विभिन्न कार्यालयों में दबिश दी। जिन टेबलों पर अधिकारी कर्मचारी नहीं मिले उन्हें नोटिस जारी करने निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभाग अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देशित कर कहा आम जनता के सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण 15 जनवरी तक अवश्य कर ले। उसके बाद किसी भी प्रकार की कड़ी कार्यवाही का वे स्वयं जिम्मेदार होगें। उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्य की जानकारी ली। कार्य पर नहीं आने वाले जुगलकिशोर ठाकुर को निलंबित किया गया। वहीं लिपिक सुश्री लता देवांगन, सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र मिश्रा भृत्य मोती साहू, भीम निषाद,अनुपस्थित मिले जिन्हें नोटिस जारी करने निर्देशित किया गया।

इसके अलावा ठीक से कार्य नहीं करने वाले राजकुमार शर्मा का एक वेतनवृद्धि रोकने निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभाग प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालय में सीटीजन चार्टर का फ्लैक्स लगाने कहा। जिसमें उस कार्यालय की कार्यो, अधिकारी, कर्मचारी का नाम, उनके फोन नंबर आदि सभी जानकारी स्पष्ट रुप से अंकित करने कहा। कार्यालयों का निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता ए0के0 दत्ता, राजेश पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, रविशंकर ढीमर, बीरेन्द्र ठाकुर, प्रकाशधर दीवान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशनकार्ड, भवन नामान्तरण, भवन अनुज्ञा, टैक्स निर्धारण, आवास, दुकान का आबंटन आदि जनता के अनेक कार्य किये जाते हैं। कौन से विभाग में कौन अधिकारी कर्मचारी किस प्रकार का कार्य करते हैं इसकी जानकारी नहीं होने की स्थिति में आम जनता निगम के विभाग-विभाग चक्कर लगाते हैं और उनका कार्य नहीं हो पाता है। इसकी शिकायत लगातर आयुक्त को मिल रहा था। इस संबंध में गत दिनों ही अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय के सामने सीटीजन चार्टर लगाने निर्देश दिये है।

उन्होंंने कहा राजस्व विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यो का रजिस्टर पंजीयन करने जिसमें आवेदन आने उसका निराकरण का समय किस अधिकारी द्वारा कब तक किया जाना है यह सभी उल्लेख होना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा किये जाने वाले कार्यो का मूल्यांकन अवश्य करें। किस अधिकारी कर्मचारी ने आज क्या कार्य किया हैं ताकि कार्यो में पारदर्शित हो और आम जनता को अधिक परेशानी न हो। उन्होंने स्थापना शाखा, बाजार विभाग, लोक सेवा केन्द्र स्वास्थ्य विभाग,जन्म-मृत्यु, कर्मशाला विभाग, जनसंपर्क विभाग आदि का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा भवन अनुज्ञा, नामान्तरण करने व अन्य प्रकार के कार्य जो लोक सेवा केन्द्र से होता है वह सभी फ्लैक्स में प्रदर्शित करें, उसमें कार्यो के एवज में लिये जाने वाला शुल्क भी प्रदर्शित हो आम जनता को इस संबंध में किसी से भी पूछने की आवश्यकता ना हो। इसी प्रकार राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण का निराकरण के संबंध में आम जनता को भटकना न पड़े एैसी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा सभी कार्य ऑन लाईन किया रहा है एैसे में आम जनता को यहॉ ज्यादा आने की आवश्यकता नहीं हैं ऑन लाईन प्रकरणों को अपने पास न रखें जैसे भी निराकृत कर तत्काल वापस करें।

निरीक्षण के दौरान लिपिक सुश्री लता देवांगन, सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र मिश्रा भृत्य मोती साहू, भीम निषाद,अनुपस्थित मिले जिन्हें नोटिस जारी करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मनोहर साहू, शुभम गोईर, थान सिंग यादव, योगेश शूरे, लता वर्मा, शरद रत्नाकर, पूर्णिता तिवारी, तोरण साहू, तथा राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कर्मशाला आदि के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button