खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाईतीन में निगम स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक संपन्न

भिलाईतीन। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का निगम स्तरीय आयोजन भिलाई-3 निगम द्वारा किया गया। विद्युत मंडल खेल मैदान में पारंपरिक खेलों का सफल आयोजन संपन्न हुआ। शुक्रवार को छत्तीसगढिया ओलंपिक खेलों का निगम स्तरीय आयेजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक खेल मैदान में दर्शक बनकर मौजूद रहे। महापौर निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुए निगम स्तरीय ओलंपिक खेलों का आगाज छत्तीसगढ़ महतारी के जय घोष के साथ किया गया। विकस खंड शिक्षा अधिकारी एवं महापौर परिषद के सभी सदस्यों ने विसिल बजाकर तेज दौड, कबडडी, गेडी, रस्सी खीच खेलो को आंरभ कराया। उपस्थित खिलाडियों का जोश तब और भी बढ गया जब अपने बीच नगर के प्रथम नागरिक महापौर निर्मल कोसरे को रेफरी की भूमिका में खेल मैदान के बीच देखा।


निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देश पर विगत दो दिवस पूर्व से ही छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए सारी तैयारियां शुरू दी गयी थी। ओलंपिक खेल के दौरान जहां सभी वार्डो से आये प्रतिभागी ने अपने खेलो का प्रदर्शन किया। वहीं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, वार्ड पार्षद तथा निगम के अधिकारी, कर्मचारी एमएमयू यूनिट के साथ मौजूद रहे। ताकि खेलों के दौरान यदि किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति निर्मित होने पर उन्हें त्वरित चिकित्सा उपलब्ध करायी जा सके।

Related Articles

Back to top button