छत्तीसगढ़

असम विधायक भास्कर शर्मा के बिल्हा प्रवास के दौरान स्वागत कर आत्मीय मुलाकात किये पूर्व विधानसभा धरमलाल कौशिक।

असम विधायक भास्कर शर्मा के बिल्हा प्रवास के दौरान स्वागत कर आत्मीय मुलाकात किये पूर्व विधानसभा धरमलाल कौशिक।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर/बिल्हा
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जिला बिलासपुर के विधानसभा बिल्हा प्रवास पर आए असम विधायक भास्कर शर्मा का विधानसभा बिल्हा के परसदा स्थित निवास में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाया व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं उनसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने संगठन के गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्ण रूप से केंद्रीय योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार का उद्देश्य लोगों की सेवा करना नहीं बल्कि जनता के जेबों में डाका डालकर अपनी जेब भरना है। प्रदेश की पूरी जनता कांग्रेस सरकार के कुनीतियों से त्रस्त है, जनता का आक्रोश उबल रहा है और इस आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

विधानसभा प्रवास पर आए विधायक भास्कर शर्मा बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्य समिति की बैठक के लिए बिल्हा मे दीवाल लेखन किए, सोशल मीडिया एवं आई टी सेल के कार्यो की समीक्षा किए साथ ही भाजपा विचार परिवार के वरिष्ठ जनों के साथ रात्री भोज मे चर्चा किए,
उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, विधानसभा प्रभारी दुर्गा महेश्वर, विधानसभा संयोजक नरेंद शर्मा, सह संयोजक डॉ देवेन्द्र कौशिक, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा कार्य समिति के सदस्य एवं आमंत्रित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button