छत्तीसगढ़

कोरबा शहर की सिटी फाटक 24 एवं 25 अगस्त को रात्रि 10 बजे से सुबह 06 वजे तक आवश्यक कार्य हेतु बंद रहेगी

कोरबा शहर की सिटी फाटक 24 एवं 25 अगस्त को रात्रि 10 बजे से सुबह 06 वजे तक आवश्यक कार्य हेतु बंद रहेगी।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोरबा शहर की सिटी फाटक में स्वचालिक संकेत कार्य हेतु सिगनलिंग (जीआई पाइप) केबल बिछाने का कार्य किया जायेगा।
कोरबा शहर की सिटी समपार फाटक संख्या CG29, किलोमीटर 704/ 36-38 पर स्थित पर किया जायेगा। 24 एवं 25 अगस्त 2023 रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक केबल बिछाने का कार्य आवश्यक कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
आवश्यक कार्य के दौरान यातायात के लिए आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा । रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button