छत्तीसगढ़

पूरी–अजमेर–पूरी एक्सप्रेस का नराज मार्थापुर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

पूरी–अजमेर–पूरी एक्सप्रेस का नराज मार्थापुर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 20823 /20824 पूरी-अजमेर-पूरी एक्सप्रेस का ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत नराज मार्थापुर रेलवे स्टेशन में दिनांक 01 सितम्बर, 2023 से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं।
01 सितम्बर, 2023 से पूरी से चलने वाली गाड़ी 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन का नराज मार्थापुर रेलवे स्टेशन 00.53 बजे पहुचकर 00.55 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 02 सितम्बर, 2023 से अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन का नराज मार्थापुर रेलवे स्टेशन में 11.55 बजे पहुचकर 11.57 बजे रवाना होगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button