डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई-विद्यासागर

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा –
9
बीते दिनों शासकीय हाई स्कूल खड़ौदा कला में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर सर्वप्रथम कलाम के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया कि किस प्रकार सड़को पर अखबार बेचकर देश के सर्वोच्च पद पर सुशोभित होने का इतिहास रचा। और अपने उत्तम कार्यो से जनता में लोकप्रिय बने
शाला के प्रभारी प्राचार्य विद्यासागर यदु ने
अब्दुल कलाम जी को याद करते हुए उनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने की सिख दी उनके अनमोल वचनों को भी व्यक्त किया जिसमें
सपने वो नही होते जो आप सोते वक्त देखते हैं सपने तो वो होते है जो आपको सोने ही नही देतें।
इसी कड़ी में वरिष्ठ व्याख्याता शीला मसिया ने सफलता के लिए छात्रों कड़ी मेहनत तथा बिना रुके कार्य करते रहने को प्रेरित किये। व्याख्याता संजय जायसवाल ने असफ़लता और सफलता के बीच के अंतर पर प्रकाश डाला , व्याख्याता सी आर कुर्रे ने कलाम जी को अपना आदर्श मान कर सफल होने को ही अपना गुरुमंत्र बताया। व्याख्याता कल्याणी ध्रुव ने कलाम को एक छात्र के रूप में हर पल सीखने वाले शिक्षक के रुप में बताया और शाला में विविध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
तथा इस दिन को यादगार बनाने के लिए शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117