छत्तीसगढ़

सद्भावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ।

सद्भावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- सद्भावना दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किये बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में उपायुक्तद्वय अर्चना मिश्रा एवं अखिलेश साहू एवं कलेक्टर कार्यालय में एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button