खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्मराजनीतिक

निर्मल कोसरे ने राजीव भवन व चरोदा निगम में किया ध्वजारोहण

भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय दुर्ग के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन एवं भिलाई -चरोदा नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। श्री कोसरे भिलाई.3 के कन्या शाला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल व सिरसा चौक के ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष एवं महापौर निर्मल कोसरे ने सबसे पहले जिला मुख्यालय पर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी उपस्थित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, आरएन वर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, अल्ताफ  अहमद सहित पार्षदगण, एल्डरमेन, कांग्रेस के विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राजीव भवन के बाद श्री कोसरे भिलाई-चरोदा नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां पर महापौर के रूप में उन्होंने ध्वजारोहण कर अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता डीके पाण्डेय, निगम सचिव अश्वनी चन्द्राकर, उप अभियंता हेमंत साहू, प्रशांत शुक्ला, लिंगेश्वर राव, सुरेश नासरे सहित एमआईसी सदस्य पार्षदगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई-3 के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान शालेय परिवार ने महापौर निर्मल कोसरे का स्वागत किया। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सिरसा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भी महापौर निर्मल कोसरे ने ध्वजारोहण किया। यहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, बिटावन वर्मा, सेवा दल दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा, मोहन साहू, राजेश बघेल, रवि तिवारी, श्रीकांत वर्मा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष असफाक अहमद, इन्द्रजीत यादव, अमरान अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button