छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नो प्लास्टिक पर सेमीनार सम्पन्न

शहर के विशिष्टजनों का किया गया सम्मान

भिलाई। मँा शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अधिवक्ता जर्नादन शर्मा, भजन गायक प्रयजंय चतुर्वेदी, समाज सेविका गिरजा देव और लोक कलाकार रजनी रजक को सम्मानित किया गया।       इस सम्मान समारोह में शहर के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रोहित झा, दंतेवाड़ा के एस.पी. शशि मोहन सिंह, कहानीकार रौनक जमाल, दीपक तुमाने,  रमेश पटेल, फजल फारूकी, विजय गुप्ता, जगदीश तुलसवानी, डॉ. प्रमोद राय, किशोर दत्ता, एडवोकेट गौरी चक्रवती, संदीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

डॉ. अशोक दीक्षित ने जीवन जीने की कला और मैराथन के संबंध में जानकारी दी वहीं कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. विरेन्द्र सुरी, डॉ. नवीन कौरा, एस.सजीव एवं वीना सजीव (मैनी विधा निकेतन स्कूल), गुंजन त्रिपाठी ने खुबसूरत गायन से प्रभावित किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विपिन बंसल ने बताया कि आगामी समय में ट्रस्ट नो प्लास्टिक एवं स्वच्छता (सफाईगिरी) पर निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु संतोष राय, मिट्टू मेडम, प्रवीण बाफना, केतन ठक्कर, प्रियंका शर्मा, अमन राय, अभिशेक राय, नेहा वर्मा, रिसीका चतुर्वेदी, प्रभनीत, अपूर्वा, मिश्रा, काजल सिंह, अविनाश, अर्जुन, किशन मिश्रा, विनम्र, अरविन्द सिंह, टी.यामनी, तेजस, पारस ने शपथ ली और नो प्लास्टिक पर गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक कर उनको इसके लिए शपथ दिलाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button