Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home4/sabkadxv/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4650
दैनिक राशिफल

5 अगस्त क्या कहते है आपके सितारे


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home4/sabkadxv/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4650

मेष : आज वृषभ सहित इन राशियों पर होगी भोलेनाथ की नजर, जाने आप का राशिफल कुछ नए समझौते एक अच्छे विचार की तरह लग सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि वे वास्तव में आपको अपेक्षित लाभ न दें। जब पैसा निवेश करने की बात हो तो बहुत जल्दी निर्णय न लें. यदि आपको बात करने के लिए किसी की आवश्यकता है, तो वृद्ध लोग मदद के लिए मौजूद हैं। यदि आपको बात करने के लिए किसी की आवश्यकता है, तो वृद्ध लोग मदद के लिए मौजूद हैं 

वृष : आज वृषभ सहित इन राशियों पर होगी भोलेनाथ की नजर, जाने आप का राशिफल आज अच्छी चीज़ें होंगी जिससे आपको ख़ुशी महसूस होगी. आपका व्यस्त कार्यक्रम आपके साथी को आप पर संदेह कर सकता है, लेकिन दिन के अंत तक वे समझ जाएंगे और आपको गले लगा लेंगे. आज आप अपने घर वालो की तरफ से थोड़ा परेशान रहेंगे. ज्यादा चिंता ना करें वो अपना ख्याल रख सकते है. मैत्री भाव को बनाये रखें.

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। प्रातःकाल किसी छोटी सी बात पर पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कार्य का बोझ अधिक होने के कारण जातक मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। अनावश्यक छोटी छोटी चीजों में धन व्यय हो सकता है। कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें! स्वास्थ्य व शारीरिक थकान और कमजोरी रह सकती है। भोजन समय पर करें। 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जातक अपनी वाणी से कार्यस्थल पर सभी को आकर्षित करेंगे। व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। पहले किए गए निवेश से आज फायदा हो सकता है। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आंखों में जलन हो सकती है, सतर्क रहें।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। परिवार में सकारात्मक वातावरण बनेगा। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। संध्या के समय जीवन साथी के साथ छोटी-छोटी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, सतर्क रहें! सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन जातक का अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर नीरसता महसूस करेंगे। आज पुराने मित्र के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। दिन के मध्य में धन लाभ हो सकता है। व्यापार में प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी को जातक कोई उपहार दे सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की थकान रहेगी।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा नहीं है। मन किसी बात पर व्यथित रहेगा। कार्यस्थल पर कार्य को लेकर लापरवाही बढ़ सकती है। अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। जातक को सलाह दी जाती है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। लिखा पढ़ी के कार्य जल्दबाजी में ना करें। सर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन जातक का खुशनुमा रहने वाला है। प्रातः काल किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जातक जीवन साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आज व्यापार में सोची हुई योजना क्रियान्वित करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। जो जातक रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। जातक को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। दिन के मध्य में किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे हाथ आएंगे। संध्या के समय पिता से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहने के कारण कोई बहुत समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण कर लेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। संतान के भविष्य को लेकर निवेश कर सकते हैं। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। संध्या के समय बच्चों के साथ मनोरंजन के साधन पर समय व्यतीत कर सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें। अन्यथा पेट खराब हो सकता है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल 

 

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आज सभी आपकी वाणी से आकर्षित होंगे। नए मित्र बन सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी का अध्ययन में मन लगेगा, जो जातक विदेश जाना चाहते हैं उन्हें उनके प्रयास में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं, किंतु अंत में वाद-विवाद भी हो सकता है,सतर्क रहें।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज जातक का मन आध्यात्म की तरफ अधिक लगेगा। प्रातः काल से ही पूजा-पाठ में मन लगेगा। जातक किसी गुप्त विद्या को सीखने में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कार्य को लेकर मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दिन के अंत में उधार दिया हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

 

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home4/sabkadxv/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4650

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home4/sabkadxv/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4650

Related Articles

Back to top button