बिलासपुर

छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का वार्षिक सामान्य सभा बैठक शांतिपूर्ण संपन्न

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का वार्षिक सामान्य सभा बैठक का आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर की अगुवाई में कंपोसिट बिल्डिंग शिक्षा विभाग सभागार में रविवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया जो शांतिपूर्ण सम्पन्न हुवा इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा ने बताया छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ बैठक आयोजन में सबसे पहले बजरंग बली की मूर्ति पर नारियल फोड़कर वा माला पहना कर प्रारंभ किया गया इसके बाद छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,महासचिव , वा समस्त पधाधिकारी का स्वागत अभिवादन किया गया वार्षिक सभा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा किया गया ,जिसमे छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी का उद्बोधन के साथ हुआ ,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव बसंत शर्मा द्वारा गत बैठक में पारित संकल्पों का पढन वा चर्चा एवम अनुमोदन किया गया,महासचिव द्वारा वर्ष 2022-23 की गतिविधियों को जानकारी एवम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर द्वारा 2022-23आय व्यव रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया,साथ ही वर्ष 2023-24 का अनुमानित बजट पेश किया गया वर्ष 2022 -23 में संपन्न खेल गतिविधियों पर चर्चा किया गया ,नवगठित जिला इकाइयों जिसमे मनिंद्रगढ,कोरिया मानपुर ,मोहला, गंदई,शक्ति,आदि जिलों को छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ द्वारा मान्यता प्रदान किया ,वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का आवंटन किया गया जिसमे सीनियर महिला, बा पुरुष वर्ग का आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर द्वारा बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा,जूनियर बालक वा बालिका वर्ग का आयोजन जिला कबड्डी संघ बलौदा बाजार की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा, सब जूनियर बालक वा बालिका वर्ग का आयोजन जिला कबड्डी संघ कबीरधाम की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा,रैंकिंग कबड्डी का आयोजन जिला कबड्डी संघ कोरबा की मेजबानी में कोरबा में किया जाएगा ,एवम बीच कबड्डी का आयोजन जिला कबड्डी संघ रायगढ़ की मेजबानी में रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा वार्षिक सामान्य सभा बैठक में अध्यक्ष कबड्डी संघ अशोक चौधरी द्वारा कबड्डी खेल में अनुशासनहीनता पाए जाने पर जिला कबड्डी संघ बेमेतरा अध्यक्ष शाहिद खान वा सचिव सुरेश बंजारे को निलंबित किया गया, इसमें छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ की समस्त पधाधिकारी की सहमति रही वार्षिक सामान्य बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी उपाध्यक्ष धीरज वाजपाई,दिनेश चंद्रवंशी,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव बसंत शर्मा कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर,संयुक्त सचिव पीलू राम परकार जितेंद्र सराफ रेफरी बोर्ड चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल चयन समिति चेयरमैन गौर चंद मिश्रा अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ रायगढ़ , अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ मुंगेली कोमल मरावी राजेश पटनायक शक्ति जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष हरि पटेल ,जांजगीर चांपा जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष विनोद शुक्ला वा सचिव शंकर दास वैष्णव ,सारंगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष रमेश वर्मा भिलाई चारौढ कबड्डी संघ अध्यक्ष शशि बघेल सचिव राजेंद्र,दुर्ग नगर कबड्डी संघ अध्यक्ष रामदास यादव ,भिलाई नगर कबड्डी संघ सचिव हिरेंद साव,धमतरी जिला कबड्डी संघ सचिव सु श्री धनेश्वरी निर्मलकर राजनांदगांव जिला कबड्डी संघ सचिव तुलसी मांडवी राजनांदगांव नगर कबड्डी संघ तिरथगीर गोस्वामी मनेन्द्र गढ़ ,चिरमिरी, जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष उत्तरा चेलकर ,खैरागढ़ , झुई खदान अध्यक्ष बंशीलाल चंदेल उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल, सचिव जिला कबड्डी संघ बिलासपुर प्रदीप यादव कार्यकारणी अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर राजेन्द्र जगत , कोरबा जिला कबड्डी संघ सचिव अनुज प्रताप ,ओमकार जायसवाल आदिसमस्त जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button