Uncategorized

Policemen’s Leave Cancelled: प्रदेश के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Policemen's Leave Cancelled/ Image Credit: Meta AI

पटना: Policemen’s Leave Cancelled: देशभर में 14 मोर्चा को होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली को देखते हुए प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। इसी बीच पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यह खबर सुनने के बाद पुलिसकर्मियों को झटका लग सकता है। दरअसल, बिहार में होली के चलते राज्य पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 10 से 18 मार्च 2025 तक रोक लगा दी गयी है।

यह भी पढ़ें: 1st Tesla ShowRoom In India: भारत में एंट्री के लिए तैयार है Tesla, मुंबई के इस इलाके में खुलेगा पहला शोरूम, डील हुई फाइनल 

इस वजह से लिया गया फैसला

Policemen’s Leave Cancelled:  मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय ने होली के दौरान होने वाली विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के छुट्टी लेने पर यह रोक लगायी है। आगामी 14 और 15 मार्च को होली का त्योहार है ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने 10 से 18 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। अपर पुलिस मुख्यालय लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button