छत्तीसगढ़

उत्कल घासी समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 

कोंडागांव । दिनांक 15/10/2019 को जिला स्तरीय उत्कल घासी समाज कार्यकारी का शपथ समारोह नगर के टॉउन हॉन में सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में समाज के स्त्री व पुरूष उपस्थित हुए, खास बात यह रही की प्रत्येक पदाधिकारी के लिए पृथक-पृथक शपथ निर्धारित प्रारूप में तैयार किया गया था। पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान सलाहकार महेन्द्र सागर के मार्गदर्शन में वर्तमान सचिव तरूण नाग ने मंच संचालन विधिवत रूप से किया। वरिष्ठ जनो ने भगवान जगन्नाथ स्वामी जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। पूर्व अध्यक्ष मोहन नायक ने बारी-बारी से सभी पदाधिकारीयों को शपथ दिलाया पूर्व अध्यक्ष मोहन नायक के सिर से पिली पगड़ी पंचगणों उतारकर नव निर्वाचित अध्यक्ष मदन सोनानी के सिर पर पिली पगड़ी पहनाया। इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगो का उत्साह देखते ही बनता था। विशेष बात यह भी रही कि समाज के वरिष्ठ जनों को समाज की ओर से शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष-मदन सोनानी, उपाध्यक्ष-रूपसिंग सागर, गंगा सोनानी, अनम सागर, सचिव-तरूण नाग, सहसचिव-गुनमति नायक, आकाश दास, धर्मेन्द्र नायक, कोषाध्यक्ष-मनमोहन नाग, राजेन्द्र सोनानी, संचार प्रभारी-अनुप भारती, सांस्कृतिक सलाहकार- भास्कर नाग, सांस्कृतिक संरक्षक-धिरेन्द्र नायक, सांस्कृतिक अध्यक्ष-अमित कुमार, सांस्कृतिक उपाध्यक्ष-दिपेश नायक, सांस्कृतिक सचिव-मधुसूदन नायक एवं सदस्यों में देवेन्द्र नायक, कुमुद सोनानी, चन्दा भारती, चंचला भारती, कामेश दास, रवि शंकर दास, उपेन्द्र नाग, सोनू भारती, रोहित नायक, ऋषभ नायक, गौरव सोनानी, सरस्वती सागर, सुधा सोनानी, विक्रम सोनानी, दिनेश नायक एवं गणेश सोनानी विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात् उपस्थित समाज के सभी लोगों ने गुलाल खेलकर खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Back to top button