छत्तीसगढ़

परसदा समपार मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |

परसदा समपार मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर-गतौरा स्टेशनों के मध्य किमी 706/22A-24A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 361 (परसदा फाटक) को दिनांक 27 जून 2023 को प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किमी 703/28-704/02 जयरामनगर यार्ड पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 360 (जयरामनगर फाटक) से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related Articles

Back to top button