छत्तीसगढ़

कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय बिलासपुर में पेंशन अदालत आयोजित।

कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय बिलासपुर में पेंशन अदालत आयोजित।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर – कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय बिलासपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया जिसमें एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के पेंशनरों की शिकायतों का निराकरण किया गया। पेंशन अदालत में मुख्य रूप से पेंशन मिलना बंद होना से जुड़ी शिकायतों के बारे में सूचित किया गया।
इसको लेकर पेंशनभोगियों को बताया गया कि वे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाकर संबन्धित बैंक को भेजें।

आयोजित पेंशन अदालत में आर के सिन्हा सहायक क्षेत्रीय आयुक्त, कोयला खान भविष्य निधि संगठन, बिलासपुर एवं आर एस राव मुख्य प्रबंधक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की ओर से उपस्थित रहे, साथ ही के एस ठाकुर कार्मिक प्रबन्धक कोरबा क्षेत्र भी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button