Uncategorized

पत्रकार राजेश बने रेलवे सलाहकार सदस्य

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ भाटापारा- भारतीय रेलवे को सर्वाधिक आय देने वाले बिलासपुर रेलवे जोन के लिए जोनल रेलवे सलाहकार सदस्य के रूप में राजेश शर्मा की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति सांसद रमेश बैस की अनुशंसा पर रेल मंत्री ने की है। रायपुर, बिलासपुर व नागपुर रेल मंडल के मुख्यालय बिलासपुर रेल जोन के जेडआरयूसीसी के सदस्य के रूप में नगर के उत्साही व रेल क्षेत्र में विकास के लिए समर्पित रहने वाले राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। विदित हो कि राजेश शर्मा लगातार कई वर्षों से क्षेत्र की रेल समस्या के निदान और यात्री सुविधाओं में वृद्घि के लिए प्रयास करते आ रहे हैं और उन्होंने नियुक्ति के बाद भी लोगों के भरोसे के अनुरूप कार्य करने की बात कही है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button