भीषण गर्मी से हाहाकार: बिहार-UP में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, लू से 100 से अधिक मौतें!

केरल में बीते सप्ताह मानसून ने दस्तक देने के बाद अब आगे बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से केरल और असम सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगह जलभराव तो कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते कुछ दिनों से दोनों राज्यों में प्रचंड गर्मी का दौरे जारी है। कई जिलों में लोग लू की चपेट में आने से तेजी से बीमार हो रहे हैं। अब तक हीटवेव के कारण यूपी और बिहार में 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल इनको राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कूलर और पंखा के सहारा ले रहे हैं।
भीषण गर्मी से हाहाकार: बिहार-UP में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, लू से 100 से अधिक मौतें!
Weather Forecast : गर्मी का प्रकोप हर दिन बढ़ रहा है। लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हीटवेव के कारण यूपी और बिहार में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Weather forecast /strong> : केरल में बीते सप्ताह मानसून ने दस्तक देने के बाद अब आगे बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से केरल और असम सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगह जलभराव तो कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते कुछ दिनों से दोनों राज्यों में प्रचंड गर्मी का दौरे जारी है। कई जिलों में लोग लू की चपेट में आने से तेजी से बीमार हो रहे हैं। अब तक हीटवेव के कारण यूपी और बिहार में 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल इनको राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कूलर और पंखा के सहारा ले रहे हैं।
हीट स्ट्रोक से 100 से ज्यादा की मौत
यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बलिया जिले में गर्मी से मरने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है। बिहार के गया जिले की बात करें तो हीटवेव के कारण बीमार हो रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 52 पर पहुंच गई है। 75 बेड वाले इमरजेंसी वार्ड में 120 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
अधिकांश मरीजों की उम्र 60 वर्ष से अधिक
एक अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बुखार, सांस फूलने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं की शिकायत के साथ जिला अस्पताल में 400 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया था। बलिया में 15 से 17 जून तक 54 मरीजों की मौत हुई है। अधिकारी के अनुसार, भर्ती किए गए अधिकांश रोगियों की आयु 60 वर्ष से अधिक थी।
हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और डायरिया के कारण हुई मौत
बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस में बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा गर्मी के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई। इसके बाद हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और डायरिया के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसत विभाग ने बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना और अन्य जिलों में 24 जून तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम एजेंसी ने 18 और 19 जून को बिहार के लिए ‘अत्यधिक लू’ अलर्ट भी जारी किया है। औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और अरवल जिलों के लिए रेड अलर्ट, जबकि पटना, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, बांका, शेखपुरा, जमुई और लखीसराय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।