छत्तीसगढ़

22 साल की छात्रा ने लगाई फांसी, इंस्‍टाग्राम पर थे 10 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर्स, क्रिसमस पर बनाया था वीडियो

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस आवास के पीछे केलो विहार में रहने वाली बीए दूसरे साल की छात्रा ने अज्ञात कारण से अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा इंस्टाग्राम में सक्रिय रहती थी और उसके 10 हजार से ज्याद फालोअर हैं। दो​ दिन पूर्व क्रिसमस पर छात्रा का प्रसारित वीडियो चर्चा का विषय रहा। छात्रा की मौत से फालोअर दुखी हैं।

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के केलो विहार निवासी लीना नागबंशी पिता सियाराम नागबंशी ( 22) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर उसकी मां सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। छात्रा घर में अकेली थी। उसने अपने घर की छत में बने एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सीढ़ी के सहारे अल्बेस्टर शीट के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद लीना की मां घर आई। कमरे में उसे लीना नहीं मिली। इस पर वह बेटी को तलाशते हुए छत पर गई। यहां कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंंने किसी तरत दरवाजा खोल और देखा कि लीना ने फांसी लगा ली है।

उन्होंने घटना की सूचना अपने पति को दी। मृतका के पिता ने घर पहुंचने के बाद पुलिस को बुलाया। पुलिस मर्ग कायम कर शव को उतार और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को लीना का शव स्वजन को सौंप गया है। युवती ने किन कारणों से फांसी लगाई, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। हाल में ही छात्रा की सिगाई हुई है। वह इंस्टाग्राम में भी काफी सक्रिय रहती थी। उसके 10 हजार से अधिक फालोअर हैं। क्रिसमस पर बनाया वीडियो काफी पसंद किया गया। पुलिस के अनुसार छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button