छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 02 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित |

उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 02 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित |

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर :- संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है |
इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सहायक लोको पायलट बिलासपुर ए के उपाध्याय व सहायक लोको पायलट खरसिया बी एल यादव को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया ।
आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने इन दोनों संरक्षा के सजग प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी सजगता भरे कार्य की प्रशंसा की गई तथा प्रोत्साहित किया गया |
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर, देवराज सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button